गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, आईटी और टेक समेत सात समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 106.62 अंक गिरकर 66,160.20 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 23.70 अंक फिसलकर 19,636.20 अंक पर आ गया। वहीं बीएसई का मिडकैप 0.55 प्रतिशत की छलांग लगाकर 30,159.82 अंक और स्मॉलकैप 0.49 प्रतिशत की तेजी लेकर 34,548.46 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3691 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1692 में बिकवाली जबकि 1832 में लिवाली हुई वहीं 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 24 कंपनियां लाल जबकि 26 हरे निशान पर रही वहीं शेष एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के सात समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ऊर्जा 0.03, वित्तीय सेवाएं 0.41, आईटी 0.67, दूरसंचार 0.12, बैंकिंग 0.45, तेल एवं गैस 0.28 और टेक समूह के शेयर 0.69 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.23, हांगकांग का हैंगसेंग 1.41 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.84 प्रतिशत की तेजी रही जबकि जर्मनी का डैक्स 0.03 और जापान का निक्केई 0.40 प्रतिशत गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *