गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

12 गांजा तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिला पुलिस ने कछवा, राजगढ़ एवं अदलहाट तीन थाना क्षेत्राें से लगभग 70 लाख रुपए की कीमत का गांजा बरामद कर एक महिला सहित 12 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा गांजा ले जाने में उपयोग किए गए तीन वाहनों को भी जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कछवा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 18 लाख रुपए का 50 किलो गांजा बरामद किया गया जिसे पिकअप में लादकर वाराणसी जिले निवासी अपराधी सुभाष यादव, ओमप्रकाश एवं राकेश यादव ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 52 किलो गांजा बरामद किया और आरोपी रामविलास पटेल सुरेन्द्र एवं संजय कुमार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत बाजार भाव से लगभग बीस लाख रुपए आंकी गई है।
इसके अलावा अदलहाट थाना क्षेत्र में 30 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। इसे ओडिशा के चार अपराधी तथा गोरखपुर जिला निवासी एक व्यक्ति एवं एक महिला ले कर जा रहे थे। बाजार में गांजे की कीमत लगभग तीस लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने तीनों थानों की पुलिस को इस बड़ी सफलता के लिए दस-दस हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *