गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सट्टेवाज की गोली मारकर हत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में सट्टे के विवाद में गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित के सिर में गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस को युवक की शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। बरेली के सिटी पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी को गंगापुर के नाग पंचमी मेला ग्राउंड में युवक की खून से लथपथ लाश मिली। सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के भाई मनोज ने बताया कि बारादरी के गंगापुर निवासी 30 वर्षीय शिवम गुप्ता सट्टे का काम करता था। उसने बताया कि उसका भाई करीब चार साल से गंगापुर की एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शिवम के साथ में रह रही महिला ने मृतक के भाई मनोज को बताया कि देर रात किसी की कॉल आई थी।

जिसके बाद शिवम कुछ देर में घर वापस आने की बात कहकर चला गया था। रात करीब 12 बजे महिला ने फोन किया तो कुछ देर में वापस आने की बात कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद शिवम का फोन बंद हो गया। महिला मित्र ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार सुबह शिवम का शव खून से लथपथ बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *