मुंबई : अमेरिकी आर्थिक विकास के मजबूत आंकड़े की बदौलत दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 29 पैसे लुढ़ककर 82.21 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.92 रुपए प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया 27 पैसे की गिरावट लेकर 82.19 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली से यह 82.34 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81.92 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 29 पैसे लुढ़ककर 82.21 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
