गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बनियान गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय स्थित एक जिनिंग फैक्ट्री में पथराव कर दस लाख रुपये ले जाने के मामले में चड्डी बनियान गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि अलीराजपुर जिले के बरझर निवासी विजय बलवाल, गुजरात के दाहोद क्षेत्र के खजूरिया निवासी विलेश पलाश और नरेश भाबोर को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 50000 रुपये, 2 कार व तीन रेसिंग मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। गैंग का लीडर विजय पलाश पूर्व में दाहोद जिले की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पांच अन्य लोग फरार हैं।
उन्होंने बताया कि 30 व 31 मई की रात्रि खरगोन की बिस्टान रोड स्थित सोनम जिनिंग फैक्ट्री में पथराव कर करीब दस लाख रुपये लेकर जाने की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गए और 200 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
उन्होंने बताया कि उक्त चड्डी बनियान गैंग में 8 सदस्य हैं और वह किराए से गाड़ियां लेकर जिनिंग फैक्ट्रियों में वारदात करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महाराष्ट्र के जलगांव, राजस्थान के बांसवाड़ा, मध्यप्रदेश के देवास, धार , अलीराजपुर और बड़वानी में वारदात की है। संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों को भी सूचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *