रामेश्वरम : अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करते हुए कहा कि द्रमुक देश की ‘सबसे भ्रष्ट’ सरकार है। शाह आज यहां वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की राज्यव्यापी 1,700 किलोमीटर लंबी पदयात्रा “एन मन, एन मक्कल (मेरी भूमि, मेरे लोग)” का शुभआरंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “द्रमुक सरकार के मंत्रियों में से एक, जिसे ईडी ने (मनी लॉन्ड्रिंग मामले में) गिरफ्तार किया था और जेल में बंद है वह अभी भी मंत्री बिना विभाग के मंत्री रूप में काम कर रहे है।”
उन्होंने कहा कि मुुख्यमंत्री एम के स्टालिन उनसे इस लिए इस्तीफा नहीं माग रहे क्योंकि अगर वह मंत्री पद छोड़ते हैं तो भ्रष्टाचार की सारी जानकारी सामने आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर कोई द्रमुक और कांग्रेस के बारे में बात करता है, तो उसके दिमाग में केवल कोयला और 2जी घोटाला ही आएगा। उन्होंने कहा कि एन मन, एन मक्कल यात्रा तमिलनाडु को वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार से मुक्त करने और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए है। उन्होंने कहा कि यात्रा तमिल संस्कृति को उजागर करेगी और यात्रा का नेतृत्व कर रहे तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई पूरे राज्य में श्री मोदी के राष्ट्रवाद को स्थापित करने जा रहे हैं।
द्रमुक सरकार देश में सबसे अधिक भ्रष्ट
