गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आग लगने से लाखों का नुक़सान 

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में नगर विकास न्यास कार्यालय में आज भीषण आग लग गई जिससे लाखों रुपए के पाइप जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार अजमेर रोड स्थित नगर विकास न्यास कार्यालय में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और वहां रखी हुई रेत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
इस बीच किसी ने दमकल को सूचना दे दी तो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गनीमत रही कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया वरना कार्यालय तक पहुंच जाती तो भूखंडों के रोड एवं अन्य दस्तावेज जलकर राख हो जाते। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन माना जा रहा ही की शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *