गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का मुनाफा बढ़ा

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने चालू वित्त वर्ष में 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 765 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 474 करोड़ रुपये की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है। निदेशक मंडल की बैठक के बाद बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ वी वैद्यनाथन ने आज जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 3745 करोड़ रुपये रही है जो 30 जून 2022 में समाप्त तिमाही की 2751 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने कहा कि इस तिमाही में विभिन्न मदों में होने वाले प्रावधानों में 55 प्रतिशत की बढोतरी हुयी है और बढ़कर 476 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 308 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का सकल एनपीए 30 जून 2022 को 3.36 प्रतिशत पर था जो अब कम होकर 2.17 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी 1.30 प्रतिशत से कम होकर 0.70 प्रतिशत पर आ गया है। उन्होंने कहा कि बैंक के संपदा गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। रिटेल, ग्रामीण और एसएमई क्षेत्र में सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए में कमी आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *