गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में तीन अपराधी गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने सौ ग्राम हेरोइन और एक रिवाल्वर सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी दौरान अड्डा किशनगढ़ के नजदीक से सड़क किनारे खड़े दो युवकों की जांच पर उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को जिनकी पहचान गगनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह के तौर पर हुई है, को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी प्रकार एक अन्य घटना में पुलिस ने गांव धालीवाल कादियां के नजदीक से भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भूपिंदर सिंह ने बताया कि उसने यह रिवाल्वर जोगराज सिंह से लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जोगराज सिंह को भी नामजद कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *