कोटा : राजस्थान में कोटा पुलिस द्वारा रेंज के टॉप मोस्ट वांटेड अपराधी मोहम्मद इशरत उर्फ नान्जी उर्फ बच्चा (26) को गिरफ्तार किया गया है। अमन बच्चा गैंग को लीड कर रहे आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी निवासी इस बदमाश पर कोटा रेंज आईजी ने 50 हजार, डीआईजी इंदौर मध्य प्रदेश ने 20 हजार व झालावाड़ एसपी ने 1 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि वांटेड क्रिमिनल मोहम्मद इशरत उर्फ बच्चा थाना किशोरपुरा का हिस्ट्रीशीटर तथा अमन अली उर्फ बच्चा गैंग का सक्रिय सदस्य है। इनकी गैंग कोटा शहर और अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धमकियां देकर आमजन से चौथ वसूली करती है, नहीं देने पर जानलेवा हमला या हत्या कर देते है।
