गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी :13 घायल, 2 गम्भीर

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक यात्री बस के पलटने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये, इसमें से दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि उमरिया जिले के मानपुर जा रही एक बस जयसिंहनगर थाना क्षत्रे के कौआसरई गाँव के पास कल पलट गई। इस घटना में बस में सवार 13 यात्रियों को चोट लगी। सभी घायल लोगों को जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया इसमें से गंभीर रुप से घायल दो लोगों मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *