गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक-कार की टक्कर : पांच की मौत

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हुसेनगंज क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो महिलाये शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र में फतेहपुर-लखनऊ रोड पर बारहमील के पास यह हादसा आज शाम उस समय हुआ जब लखनऊ से फतेहपुर की ओर जा रही ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों में कार सवार तीन पुरूष और दो महिलाएं शामिल है। ट्रक चालक फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि सभी मृतक फतेहपुर जिले के रहने वाले है जो हुसेनगंज के बारहमील में एक रिश्तेदार की शव यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान गोरे लाल (60), प्रमोद यादव (40), दया शंकर (70), छादनियां (50) और विजय रानियां (55) के तौर पर की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *