चेन्नई : ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख कंपनी फॉक्सकॉन ने सोमवार को तमिलनाडु में 1,600 करोड़ रुपये के निवेश और कांचीपुरम जिले में एक मोबाइल फोन का कारखाना स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन की उपस्थिति में फॉक्सकॉन ग्रुप चिरमन यंग लियू और गाइडेंस तमिलनाडु ने समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
इस दौरान अनुसंधान और विकास क्षमताओं का समर्थन, नवाचार को बढ़ावा देने और उन्नत प्रौद्योगिकियों में ज्ञान साझा करने तथा सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए सहयोग करने के लिए गाइडेंस तमिलनाडु, फॉक्सकॉन एवं आईआईटी मद्रास के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। इससे पहले, श्री लियू ने श्री स्टालिन से मुलाकात की और राज्य में विभिन्न निवेश अवसरों पर चर्चा की। कारखाने के स्थापित होने से छह हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
फॉक्सकॉन तमिलनाडु में करेगी निवेश
