हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि दो अगस्त को राज्य के हनमकोंडा, जनगांव, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी, आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, वारंगल जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं। तेलंगाना में कई स्थानों पर एक से छह अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
