भुवनेश्वर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने अब तक बहनागा ट्रेन हादसे के 133 शवों को उनके रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। एम्स के सूत्रों ने मंगलवार को यहां कहा कि संस्थान को दो चरणों में 162 शव मिले हैं। कुल शवों में से 81 को पहले चरण में उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि कई दावेदारों और कुछ अन्य मुद्दों के कारण, शवों के साथ-साथ दावेदारों के डीएनए नमूने मिलान के लिए नयी दिल्ली भेजे गए। दूसरे चरण में शव सौंपने की प्रक्रिया में अब तक 52 शव उनके परिवारों को भेजे जा चुके हैं और 29 शव अस्पताल में कंटेनरों में संरक्षित हैं। एम्स के सूत्रों ने कहा कि अगर डीएनए नमूने मेल नहीं खाएंगे तो ये 29 शव लावारिस ही रहेंगे।
बहनागा ट्रेन हादसा : एम्स ने 133 शव परिजनों को सौंपे
