गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार

सहारनपुर : सहारनपुर जिले की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों से डकैती का माल, डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध असलहा/कारतूस बरामद हुए है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने पांच बदमाशों शोएब, प्रशांत, हुसैन, कादिर व आवेश को गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से पुलिस टीम को दस हजार की नगदी, अवैध असलाह सहित घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई हैं।
उन्होने बताया कि तीन बदमाशों ने थाना देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी रीजा गार्डन शखलापुरी रोड पर बीती 27 जुलाई को शहजाद के घर में घुसकर पचास हजार की नगदी सहित आभूषण लूट लिए थे। विरोध करने पर शहजाद की टांग में गोली मार दी थी। पुलिस ने आज घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *