गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वतखोरी मामले में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रिश्वत मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत में तैनात पंजाब नेशनल बैंक के एक शाखा प्रबंधक और फील्ड अधिकारी को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सीबीआई ने कहा कि शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर 31 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था।
यह आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता का बागपत के पंजाब नेशनल बैंक में उसके और उसके दादा के नाम पर संयुक्त रूप से एक केसीसी खाता था। आगे कहा गया कि उक्त केसीसी खाते में 4.95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी और उसे बचत बैंक खाते में वितरित किया गया था।
आरोप है कि उक्त बचत बैंक खाते की 50 हजार रुपये की राशि शाखा प्रबंधक ने रोक रखी थी। जब शिकायतकर्ता ने शाखा प्रबंधक और फील्ड अधिकारी से इसके बारे में पूछताछ की तो दोनों ने उक्त राशि जारी करने के लिए शुरुआत में 35,000 रुपये की कथित रिश्वत मांगी। जांच एजेंसी ने कहा कि बाद में रिश्वत की रकम घटाकर 25,000 रुपये कर दी गई। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपियों को उस समय पकड़ लिया जब वे शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 25,000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *