गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडिया फर्स्ट लाइफ ने गारंटी ऑफ लाइफ ड्रीम्स योजना की लॉन्च

नई दिल्ली : इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एक नए उत्पाद – इंडिया फर्स्ट लाइफ गारंटी ऑफ लाइफ ड्रीम्स योजना काे लांच किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत जीवन बीमा योजना पॉलिसी धारकों को नियमित दीर्घकालिक आय विकल्प प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।यह एक विस्तारित अवधि का बीमा-आधारित बचत बीमा है जो 30 साल और 40 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 6 साल, 8 साल और 10 साल की लचीली प्रीमियम भुगतान शर्तें (पीपीटी) प्रदान करता है।
मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक प्रीमियम भुगतान विकल्पों के साथ यह योजना ग्राहकों के लिए दूसरी व अतिरिक्त आय बनाने का एक सुविधाजनक विकल्प है। कंपनी के डिप्टी सीईओ रुषभ गांधी ने कहा- ” पारंपरिक बीमा से परे जाकर यह योजना हमारे ग्राहकों को सशक्त बनाएगा। उनकी आवश्यकता के अनुसार दीर्घकालिक आय की योजना बनाई। अन्य योजनाओं के विपरीत जहां कुछ वर्षों के बाद रिटर्न प्राप्त होता है, वहा इस योजना का मुख्य आकर्षण यह है कि कोई व्यक्ति पहले महीने के अंत से ही भविष्य की आय प्राप्त करने की प्लानिंग बना सकता है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *