गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एम्स में जैक्सन ग्रुप ने लगाया सोलर पैनल

नई दिल्ली : ऊर्जा एवं अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) कंपनी जैक्सन ग्रुप ने दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत एम्स के निदेशक के बंगले पर नौ किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया गया है। कंपनी ने इस साझेदारी के तहत पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल उपाय अपनाते हुए ये पैनल लगाए हैं। जैक्सन ग्रुप की सीएसआर इकाई जैक्सन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में 9 किलोवॉट का ये प्रोजेक्ट लगाया गया है जिससे हर साल 13,140 यूनिट बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है।

इससे खपत की 100 फीसदी बिजली तैयार हो जाएगी। कंपनी ने अपने सबसे नए और सबसे बेहतर हेलिया सीरीज के सोलर पैनल लगाए हैं, जो हाफ कट मोनोपीईआरसी सोलर सेल की ए प्लस कैटेगरी पर बनाए गए हैं और कम एलसीओई प्रोवाइड करते हैं। एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास और आईआरईडीए के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पी के दास ने आज इसका उद्घाटन किया। जैक्सन ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक समीर गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “हमें इस परियोजना के लिए एम्स, दिल्ली के साथ सहयोग करके खुशी हो रही है।

एक डायवर्स ऊर्जा कंपनी के रूप में जैक्सन नवीकरणीय ऊर्जा के विभिन्न समाधानों के माध्यम से पूरे देश में नेट जीरो मिशन का समर्थन करने के लिए मजबूती से प्रतिबद्ध है और एम्स के साथ हमारी साझेदारी यही प्रतिबद्धता दिखाती है। हम एम्स को उनकी हरित यात्रा शुरू करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के अभियान में अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों को शामिल होने के लिए प्रेरित करने वाला उदाहरण स्थापित करने की बधाई देते हैं।”
श्रीनिवास ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “पर्यावरण से जुड़े हमारे उद्देश्यों को हासिल करने की दिशा में रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है। हम न केवल अपने परिचालन को बेहतर बनाने में, बल्कि बड़े पैमाने पर पर्यावरण के हित में योगदान देने के लिए भी ग्रीन एनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान रहे हैं।

यह सहयोग हेल्थकेयर के टिकाऊ प्रचलनों को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है और हमें उम्मीद है कि यह अन्य संस्थानों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”इस परियोजना के साथ जैक्सन ने हेल्थकेयर के इस प्रतिष्ठित संस्थान के साथ एक और बड़ा लैंडमार्क स्थापित किया है। इससे पहले जैक्सन एम्स के भुवनेश्वर और ऋषिकेश कैंपस के लिए पावर बैक-अप सॉल्यूशन और ईपीसी सर्विसेज प्रोवाइड कर चुकी है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *