भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिलौनी गांव के सरपंच यंलकार सिंह गुर्जर का कुंवर जाटव से जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा था। कल सरपंच यंलकार गुर्जर और उसके साथियों ने मिलकर कुंवर जाटव की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
गोहद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सौरभ कुमार ने आज बताया कि जमीनी विवाद के चलते सरपंच सहित पांच लोगों ने कुंवर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया है। हत्या के आरोपियों को पकडने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
जमीन पर कब्जे को लेकर युवक की हत्या
