गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जहर सेवन से प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में जहर सेवन करने से प्रेमिका की मौत हो गयी, वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि काजल नामक एक युवती वह अपने प्रेमी के रितिक के साथ कल मिडघाट पर पिकनिक मनाने गए थे। किसी बात को लेकर दोनों ने जहर सेवन कर लिया। 108 एम्बूलेंस से दोनों को बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को नर्मदापुरम रेफर किया गया। जहाँ इलाज के दौरान रात में युवती ने दम तोड़ दिया, वहीं युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *