गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुना खतरे के निशान से नीचे

मथुरा : मथुरा में यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट के बीच नदी खतरे के निशान से 20 सेन्टीमीटर नीचे बह रही है। बाढ का संकट टलने के बाद निचले क्षेत्रों के लोग की घर वापसी शुरू हो गयी है। सिंचाई विभाग के बाढ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार की शाम मथुरा में यमुना 165.80 मीटर पर बह रही थी जो खतरे के निशान से 20 सेन्टीमीटर नीचे है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद यमुना चेतावनी के निशान 165.25 मीटर पर है। बाढ का कारण इस वर्ष जुलाई में रिकार्ड तोड़ बारिश का होना भी है। वर्ष 2022 में जुलाई में 166 मिलीमीटर बारिश हुई थी वहीं इस वर्ष 178 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *