गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

भोपाल : कमलनाथ ने श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों की लगातार हो रही मृत्यु को लेकर आज केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर निशाना साधा। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मृत्यु का समाचार आया है। जब से प्रधानमंत्री ने चीतों को यहां छोड़ा है, तब से अब तक नौ चीतों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार लगातार इस बात पर अड़ी हुई है कि वह अन्य किसी जगह पर चीतों को नहीं बसाएगी। बेगुनाह वन्य प्राणियों को अपने राजहठ की भेंट चढ़ाना अत्यंत निंदनीय कृत्य है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *