अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के अनुमान हैं।
अगले सात दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और यानम में शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा पर कम है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में तूफान के आसार
