गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ममता ने राज्यपाल पर साधा निशाना

कोलकाता : ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा ‘विशेष प्रकोष्ठ’ शुरू करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बुधवार को उन पर ‘अनावश्यक हस्तक्षेप’ करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘राज्यपाल ने भी विशेष प्रकोष्ठ शुरू किया है। यह राजभवन का काम नहीं है। यह राज्य सरकार का अधिकार है, फिर भी राज्यपाल अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, राज्यपाल विशेषज्ञों की टीम गठित करने के लिए दूसरे राज्यों से लोगों को बुला रहे हैं और पूछा कि राज्यपाल अपनी सीमाएं क्यों लांघ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नियम यह है कि राज्य कुलपतियों के लिए तीन नाम भेजेगा और राज्यपाल उनमें से चुनेंगे। राज्यपाल जगदीप धनखड़ के दौर में भी हमने संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी सीमाएं नहीं लांघी।’ बनर्जी ने कहा कि आज, वर्तमान राज्यपाल केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आदेश को दोहरा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘मैं राज्यपाल को दोष नहीं दे रही हूं, मैं केंद्र को दोष दे रही हूं, क्योंकि ये कार्य केंद्र के इशारे पर किए जा रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *