गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र में दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार लीं। हेड कांस्टेबल को एक गोली गर्दन और दूसरी पेट में लगी है। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रैफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक देहात बरेली राजकुमार अग्रवाल ने गुरूवार को बताया कि दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले।
खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *