गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेने के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को सिवल अस्पताल, गुरदासपुर की सरकारी एम्बुलेंस के ड्राइवर जसपाल सिंह उर्फ लक्की को चार हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। मुलजिम को प्राइवेट एम्बुलेंस के ड्राइवर राजेश कुमार की शिकायत पर पकड़ा गया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजेश कुमार निवासी गुरदासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सरकारी एम्बुलेंस ड्राइवर जसपाल सिंह प्राईवेट एम्बुलेंस ड्राइवरों की तरफ से मरीजों को दूसरे शहरों में ले जाने के लिए वसूले जाते किराये में से हिस्से की माँग करता था।
उन्होंने बताया कि शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो के गुरदासपुर यूनिट ने ट्रैप लगा कर मुलजिम ड्राइवर को सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से चार हजार रुपए रिश्वत लेते हुये काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी ड्राइवर जसपाल सिंह के खि़लाफ़ थाना विजीलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *