गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब में जालंधर (देहात) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुखविंदर सिंह भुल्लर ने गुरुवार को बताया कि पुलिस थाना आदमपुर और जिला जालंधर ग्रामीण की अपराध शाखा की टीम ने चार खतरनाक गैंगस्टर भगोड़ों को गिरफ्तार करके उनके पास से 32 बोर की तीन पिस्तौल सहित 13 कारतूस बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। भुल्लर ने बताया कि 30 जुलाई को महावीर सिंह उर्फ ​​कोका पुत्र तरलोचन सिंह निवासी गांव बमुंडा ने थाना आदमपुर में बयान दिया था कि कुलवंत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव पास्ता, जिसे पुलिस ने भगोड़ा करार दिया है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर महावीर कोक पर जान से मारने की नियत से गोली चलायी और तेज धार हथियार से हमलाकर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी का गठन किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अगस्त को एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने कालड़ा में नहर के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को जांच के लिए रोका तो उनके पास से तीन पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद हुए। इनकी पहचान अमनप्रीत सिंह , सौरव और कुलवंत सिंह सभी निवासी कपूरथला, के तौर पर हुई है। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथी जसप्रीत सिंह के साथ मिल कर महावीर सिंह कोका की रेकी की थी। पुलिस ने जसप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
श्री भुल्लर ने बताया कि इन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर अन्य अपराधियों, हथियारों की बरामदगी की जा रही है। सह-अभियुक्तों एवं शरण देने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *