मुंबई : शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 82.71 रुपये प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.67 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरुआत में रुपया तीन पैसे उतरकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 82.81 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।वहीं, बिकवाली होने से यह 82.67 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.67 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में चार पैसे फिसलकर 82.71 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
