कोटा : राजस्थान में कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति सहित उसके ससुर और दो देवरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की रोटेदा नहर से पुलिस ने गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था जिसका शव क्षत-विक्षत होने से पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर इस महिला की पहचान शालू महावर के रूप में करने का प्रयास किया और उसके पति बंटी महावर को बुलाकर शव दिखाया लेकिन पति ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया।
बाद में पुलिस ने शालू महावर की बहन ज्योति महावर को बुलाया तो उसने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने आज ही शव बरामदगी के बाद गहनता से मामले की तफ्तीश शुरू की और अपनी जांच के आधार पर महिला के पति बंटी महावर, उसके ससुर पन्नालाल और पति के दो भाई दिलीप और रवि महावर को गिरफ्तार कर लिया।
पति ने की पत्नी की हत्या, चार गिरफ्तार
