गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिस्तौल और कारतूस सहित दो बदमाश गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान के कोटा में आगामी विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि उद्योग नगर थाना प्रभारी मनोज सिकरवार की अगुवाई में पुलिस ने गोविंद नगर चौराहे के सामने की गली के एक बदमाश अरमान उर्फ डब्बू (23) को एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। चौधरी ने बताया कि एक अन्य घटना में पुलिस ने गुमानपुरा थाना क्षेत्र की छावनी सब्जी मंडी में पुलिस चौकी के सामने रहने वाले एक बदमाश विशाल कासोटिया (22) को देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *