गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा : भाजपा की 35 सदस्यीय टीम का गठन

भुवनेश्वर : ओडिशा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सामल ने पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के चार महीने बाद शुक्रवार को 35 सदस्यीय टीम का गठन किया। इस साल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए सामल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्य की दो दिवसीय यात्रा से पहले अपनी टीम की घोषणा की। शाह का शनिवार को यहां प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कोर पार्टी सदस्यों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है। टीम में दस उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और दस सचिव होंगे।

सामल ने आज छह अग्रणी संगठनों-बीवाईजेएम, महिला मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की। अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ अपराजिता सारंगी (सांसद), नौरी नायक, ललितेंदु विद्याधर महापात्र, कुसुम टेटे, (सभी विधायक) और प्रोफेसर पीसी महापात्र के नाम उपाध्यक्ष की सूची में हैं। नियुक्त किए गए पांच महासचिवों में सारदा प्रसाद सत्पथी और डॉ. जतिन मोहंती शामिल है। सामल ने अविलाश पांडा को बीवाईजेएम का अध्यक्ष, डॉ. ए बिस्वाल (महिला मोर्चा), महेश साहू (किसान मोर्चा), नित्यानंद गोंड (एसटी मोर्चा), विभू प्रसाद तराई (एससी मोर्चा) और सुरथ बिस्वाल को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *