नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। आयोग ने कहा उसे सूचित किया गया दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय से अपने घर लौट रही नाबालिग लड़की का कथित रुप से अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया।
डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि आरोपी उसे अपने साथ ले जा रहे थे तो लड़की से उनके साथ जाने से मना कर दिया तो वह उसे जबरदस्ती नजदीक के पार्क में ले गए और उससे दुष्कर्म कर वहां से भाग गए। लड़की फटे हुए कपड़ों में अपने घर पहुंची और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। उसकी हालत देखकर मां उसे डीसीडब्ल्यू महिला पंचायत लेकर आई।
बयान में कहा गया है कि आयोग ने लड़की और उसके परिवार की सहायता की। लड़की फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती है और उसे लगी गंभीर चोटों के कारण उसका ऑपरेशन किया गया है। आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल , सदस्यों किरण नेगी और वंदना सिंह के साथ आज अस्पताल में पीड़िता से मिलीं। मालीवाल ने पीड़िता के परिजनों से भी बातचीत की।
मालीवाल ने कहा, ‘हम नियमित अंतराल पर ऐसे जघन्य मामलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में एक 03 साल की बच्ची के साथ भी उसके स्कूल में यौन उत्पीड़न किया गया था. ये कब रुकेगा। मैंने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की है। हम परिवार के साथ हैं और पीड़िता और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।’
दिल्ली पुलिस को डीसीडब्ल्यू का नोटिस
