गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया सात पैसे गिरा

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 82.82 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.75 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया सात पैसे फिसलकर 82.82 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 82.84 रुपए प्रति डॉलर के निचले जबकि बिकवाली की बदौलत 82.74 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *