गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट की चपेट में आकर बालक की मौत

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार को दोपहर करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौरी थाना क्षेत्र के चांदीगहना गांव स्थित ननिहाल में रह रहे एक 10 वर्षीय बालक की विद्युत करंट के चलते मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चांदीगहना गांव निवासी स्व. जवाहिर लाल यादव की पुत्री गीता देवी की शादी ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के तिनबरवां गांव में राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ हुई थी। गीता देवी का बड़ा बेटा संदेश यादव 10 वर्ष अपने ननिहाल चांदीगहना में बचपन से ही रह रहा था।

शुक्रवार को दोपहर के समय खपरैलयुक्त कच्चे मकान में वह खेलने के लिए चला गया। इस दौरान खेलते-खेलते बल्ब के होल्डर को पकड़ लिया। इस बीच आपूर्ति चालू हो गई। जिससे वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब घर का दरवाजा खुला देख, अंदर देखा तो वह जमीन पर गिरा पड़ा था। परिजनों ने उसे आनन फानन में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *