श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को जारी मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गये। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आज शाम आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि सेना के एक जवान, जावेद अहमद वानी, जो छुट्टी पर अपने पैतृक जिले कुलगाम से लापता हो गया था। इस घटना के एक दिन बाद पुलिस द्वारा उसका पता लगाए जाने के बाद गोलीबारी शुरू हो गई।पुलिस ने हालांकि इस बारे में अधिक खुलासा नहीं किया कि सैनिक का पता कैसे लगाया गया।
पुलिस के एक ट्वीट में कहा , “मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इलाके में तलाशी तेज कर दी गयी है।” कुलगाम के अचथल गांव का जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री का राइफलमैन वानी 29 जुलाई की शाम को उस समय लापता हो गया, जब वह कुछ सामान खरीदने के लिए उसी जिले के चावलगाम गांव के लिए निकले थे।
उनकी कार बाद में उनके अचथल निवास से लगभग पांच किलोमीटर दूर परनहाल गांव में पाई गई। आतंकवादियों द्वारा उसका अपहरण कर लिए जाने की आशंका के चलते उसकी मां ने एक वीडियो संदेश जारी कर उसकी सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई। वानी परिवार ने आज अपने बेटे का पता लगाने में पुलिस और सेना के प्रयासों की सराहना की है।
