गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो की मौत, छह घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मिदनापुर जिले के औद्योगिक शहर खड़गपुर में शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार ने थाने के पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) सहित दो को रौंद दिया जबकि छह लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत दरोगा की पहचान रामानंद डे के रूप में हुई है जो दो पुलिस कॉन्स्टेबलस के साथ बेनापुर से मकरमपुर जाने वाले राजमार्ग पर रेलगेट के पास रात में ड्यूटी पर तैनात थे।
उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कार पहले लोगों को रौंदती हुई एक खंभे से टकरायी और सड़क किनारे चाय की दुकान पर चढ़ गयी। हादसे में कार चालक भी जख्मी हो गया जो नशे में था। दरोगा के अलावा मृत एक अन्य व्यक्ति की पहचान शेख जहांगीर के रूप में हुई है जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो पुलिस कॉन्सटेबल सहित छह लोग घायल हुए हैं।
इस थानाक्षेत्र में मात्र 15 घंटे के भीतर हुआ यह तीसरा भीषण सड़क हादसा है इसके पहले दक्षिणी कोलकाता के बेहाला में बारिशा स्कूल पर एक सात साल के छात्र को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया था। हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने पुलिस की एक वैन और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी थी।

हादसे में बाद भड़के दंगे में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अतिरिक्त होटल में काम करने वाले स्कूटी सवार एक युवती सुनंदा दास (26) की रात करीबन 11 बजे के आसपास दूसरे हुगली पुल के निकट एक ट्रेलर से हुई टक्कर में मौत हो गयी थी। सुनंदा काम से घर वापस लौट रही थी, उसे गंभीर रूप से घायल हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *