गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आन्ध्र प्रदेश में वर्षा के आसार

अमरावती : आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों और यनम में शनिवार से अगले पांच दिनों तक एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्रों और रायलसीमा में भी एक या दो स्थानों पर अगले गुरुवार तक हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
आंध्र प्रदेश के उत्तरी-दक्षिणी तटीय क्षेत्रों, यनम और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी-दक्षिणी तटीय क्षेत्रों, यनम और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर पांच से नौ अगस्त तक 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई, जबकि यनम में मौसम शुष्क रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *