गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भदोही : गंगा के जलस्तर में बढ़ाेत्तरी

भदोही : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से भदोही जिले में गंगा का जल स्तर खतरे का निशान के करीब पहुंचने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुये गंगा तट पर बसे करीब पांच दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अधिशासी अभियंता सिंचाई पुष्पेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि पिछले करीब एक पखवारे से गंगा घटाव पर थी लेकिन शुक्रवार से नदी का पानी अचानक बढ़ने लगा।

सीतामढ़ी रीडिंग सेंटर से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार सुबह आठ बजे सीतामढ़ी में गंगा 73.410 मीटर व केहुनी में 75.450 मीटर पर बह रही थी जबकि खतरे का निशान 81.200 मीटर पर है। सीतामढ़ी में 4.0 सेमी/प्रति घंटा तथा केहुनी में गंगा का पानी 2.1 सेमी/घंटे की दर से बढ़ रहा है। जबकि मैदानी क्षेत्र में वर्षा का अता पता नहीं है। गंगा नदी के बढ़ाव के कारण रामपुर घाट व सीतामढ़ी में सीढ़ियां डूबने लगी हैं।

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने के साथ पानी में कतई न उतरने की सलाह दी गई है। ऐसा दूसरी बार हो रहा जब मैदानी क्षेत्र में बिना बारिश के गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखकर नाविक भी सतर्क हो गए हैं। बड़ी ही सावधानी के साथ गिने-चुने लोगों को बैठाकर मल्लाह पानी में नौका उतार रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *