अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के खेडली थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी कठुमर विधायक बाबूलाल बैरवा के भतीजा वीरेंद्र ऊर्फ बीरु बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है। खेड़ली थाना पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ वीरू बैरवा को आज सुबह गिरफ्तार करने के बाद में खेड़ली के एसीजीएम कोर्ट में पेश किया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीरु बैरवा को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
एक 43 साल की विवाहिता महिला नें खेडली थाने में विधायक बाबू लाल के पीए का काम देख रहे भतीजा वीरेंद्र वीरू बैरवा के खिलाफ 5 दिन पूर्व धमकी देकर 2 साल से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने 31 जुलाई की रात को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी उसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया और गत शुक्रवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए।
दुष्कर्म : कठूमर विधायक का भतीजा गिरफ्तार
