बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में ग्रामीण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 68 भाडखा गांव में स्कार्पियो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस नाकाबंदी तोड़कर पुलिस पर दो बार गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गाड़ी लेकर भाग गए। इस दौरान हवाई फायर भी किए। पुलिस ने करीब 15 किलोमीटर दूर तक पीछा कर स्कार्पियों गाड़ी एवं दो बदमाशों का दस्तयाब कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को जैसलमेर की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी को रुकवाने का इशारा किया। स्कार्पियों सवार बदमाशों ने नाकाबंदी तोड़कर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
पुलिस के जवान एवं अधिकारी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने थाने और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर स्कार्पियों गाड़ी का पीछा किया। करीब 15 किलोमीटर तक पीछा करके स्कार्पियो सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आई। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के मुताबिक नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो सवार बदमाशों ने नाकाबंदी तोड़कर दो बार पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने पीछा करके दो बदमाशों को पकड़ लिया है। वहीं स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस दो बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
