जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराये जाने के दूसरे दिन रविवार को वहां कुछ और आतंकवादी समूह के छिपे होने के मद्देनजर सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस का संयुक्त अभियान शनिवार को शुरू हुआ था। अभियान के दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
उन्होंने कहा कि इलाके के उतार-चढ़ाव और वनरोधी होने के कारण राष्ट्रीय राइफल्स की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है तथा भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए विशेष बल को लाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान में रात में देखने में सक्षम क्वाडकॉप्टर, मानवरहित हवाई जहाज (यूएवी) और खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया। अभी एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। गोलीबारी अभी भी जारी है तथा अन्य आतंकवादियों की तलाश की जारी है। सेना ने मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की तस्वीर भी साझा की है।
राजौरी : सुरक्षा बलों का अभियान जारी
