भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में आज एक बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत हो गयी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के बरहद गांव के पास भिण्ड-ग्वालियर रोड पर एक यात्री बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अनिरुद्ध सिंह के रुप में हुयी है, जो एसएएफ 14वीं बटालियन में पदस्थ है।
सं बघेल
बस-कार की टक्कर : 2 की मौत, दो घायल
