नई दिल्ली : कांग्रेस ने आगामी महीनों में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षकों में फेरबदल किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेरबदल के बाद अब डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद को छत्तीसगढ़ और मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पर्यवेक्षकों के फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इससे पहले डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद तेलंगाना और नटराजन को छत्तीसगढ़ का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। गौरतलब है कि कांग्रेस ने गत 31 जुलाई को मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़, राजस्थान , तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये थे।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव पर्यवेक्षक बदले
