गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोटा : राजस्थान में कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से किसी शारीरिक बीमारी से पीड़ित महिला बरखा मीणा (40) अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान थी और वह तनाव में रहती थी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर शाम उसने अपने पति और इकलौते पुत्र को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया और उनके जाने के बाद अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
पति के वापस लौटने पर उसके आत्महत्या करने के बारे में पता चला। सूत्रों ने बताया कि महिला का ससुराल एवं पीहर रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी विहार की गली नंबर 1 में आस-पड़ोस में ही है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद सोमवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की तफ्तीश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *