गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियार के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

धौलपुर : राजस्थान में धौलपुर जिले के आंगई थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर बडी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किये है। थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि सोमवार रात को कॉन्स्टेबल मनोज कुमार को तीन हथियार तस्करों के सिकर्रा के जंगलों में भूमिया बाबा के मंदिर पर आने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान तीनों युवक उनकी जेब से एक-एक लोडेड 315 बोर का देशी कट्टा मिला। जिनके पास से मिले बैग में सात 315 बोर के देसी कट्टे एवं तीन कारटेज मिले। तीनों हथियार तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम प्रशांत निवासी हाथरस, डालचंद्र‌ निवासी अलीगढ़ और प्रवेश निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश बताया।‌ आरोपियों ने बताया कि बाइक पर तीनों हथियारों की सप्लाई करने के लिए धौलपुर आए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *