नई दिल्ली : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में रही गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 15 पैसे टूटकर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया पिछले सत्र में 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज आठ पैसे की मजबूती के साथ 82.67 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यही इसका उच्चतम स्तर भी रहा। इस दौरान यह 82.93 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूटा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 15पैसे टूटकर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
