गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वन माफिया के दो सदस्य गिरफ्तार

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र में आज वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने जंगल से अवैध कटाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जशपुर वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जंगल में अवैध कटाई करने वाला मुख्य आरोपी प्रदीप भगत सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर इमारती लकडिय़ों से भरी वाहन को राजसात करने की कार्रवाही शुरू कर दी है। दरअसल, इन दिनों बादलखोल अभ्यारण्य में वन अमला की अनुपस्थिति का लाभ उठा कर वन माफिया के लोग हरेभरे कीमती पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं।
वन माफिया के लोगों ने बगीचा वन परिक्षेत्र का रतनापाठ जंगल में साल के हरेभरे कीमती पेड़ो की अवैध कटाई की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने जंगल पहुंच कर वन माफिया के दो सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वन माफिया के कब्जे से रतनापाठ जंगल में काटे गए साल के चार पेड़ सहित एक पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *