औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र के अछल्दा रोड पर बुधवार को पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे चालक की करंट लगने से मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बेला थाना क्षेत्र के गांव मल्हौसी निवासी राजीव कुमार (45) ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह सोमवार सुबह कानपुर देहात के नबीपुर में गत्ता उतार कर वापस अपने घर जा रहा था कि कस्बा फफूंद के अछल्दा मार्ग पर स्थित पैट्रोल पम्प के पास ट्रक हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया जिससे ट्रक में करंट आ गया और चालक की झुलस कर मौत हो गयी।
