गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑल्टो कार पलटी : एक की मौत, दो घायल

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के कचौली साई कनैता के समीप एक ऑल्टो कार सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आपातकालीन 108 के माध्यम से एम्स बिलासपुर ले जाया गया है, जहां पर एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार सड़क पर पलट गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। कार में तीन लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृत व्यक्ति की पहचान सुखदेव पुत्र (40) बंसी राम निवासी गांव सांई कनैता डाकघर छड़ोल तहसील थाना जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में बेलदार था। घायलों की पहचान वीरेंद्र पाल (50) पुत्र रतन लाल व उसकी पत्नी संतोष देवी (45) निवासी गांव कचौली डाकघर छड़ोल जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साई कनैता के पास एक ऑल्टो कार पलट गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने मृत व्यक्ति के परिजनों को 10,000 फौरी राहत दी गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *